Skip to content
  • Thu. Oct 22nd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

गहरी खाई में गिरी बाइक, दो की मौत

Byjansamvad bureau

June 4, 2024 #हादसा

रुद्रप्रयाग, 4 मई: केदारनाथ यात्रा मार्ग के गुप्तकाशी के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। बाइक में दो युवक सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के संबंध में एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई। वहीं, सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई से शवों को बाहर निकाला।
पुलिस कोतवाली सोनप्रयाग ने एसडीआरएफ टीम को सूचना दी कि गुप्तकाशी क्षेत्र के पास एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ टीम के उप निरीक्षक आशीष डिमरी अपनी टीम के साथ आवश्यक रेस्क्यू उपकरण लेकर घटनास्थल पहुंचे। बाइक सवार मृतकों की पहचान जयदीप सिंह रावत (उम्र 26 वर्ष) निवासी श्रीकोट पौड़ी, रोहित रावत (उम्र 25 वर्ष) निवासी श्रीकोट पौड़ी के रूप में हुई है। एसडीआरएफ टीम ने बताया कि खाई में गिरने से दो लोगों की मौत होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और रोप की सहायता से खाई में उतरकर दोनों शवों को बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि दोनों मृतकों के शवों को स्ट्रेचर बोर्ड के माध्यम से पैदल मार्ग लाया गया। बहरहाल शव को जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया है।

Post navigation

जेवरात चमकाने के नाम पर जेवरात चोरी करने वाले दो गिरफ्तार
अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सीट पर अजय टम्टा ने लगाई जीत की हैट्रिक

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay

You missed

21 से 26 अक्टूबर तक विभिन्न विकासखंडों में होंगे शिविर

October 15, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home