Skip to content
  • Tue. Mar 10th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

भवन के नक्शे पास कराने में नहीं होगी असुविधा, एमडीडीए में बनेगी हेल्प डेस्क

Byjansamvad bureau

May 30, 2024 #प्रसंग में

देहरादून, 30 मई: मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की ओर से मानचित्र अनुभाग, अनाधिकृत और अवस्थापना विकास के कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसी बीच उपाध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को आवासीय नक्शों में आम जनता को राहत देने के लिए एक हेल्प डेस्क गठित करने के निर्देश दिए। यह डेस्क प्राधिकरण कार्यालय में बनाई जाएगी, जिसमें ड्रॉफ्टमैन की तैनाती भी की जाएगी।
हेल्प डेस्क का उद्देश्य लोगों को नक्शे पास कराने के लिए प्रोत्साहित करना और प्राधिकरण की वेबसाइट पर एप्रूव्ड कॉलोनियों के लिए स्व प्रमाणित नक्शों की व्यवस्था करना है। ऐसे में लोगों की सहूलियत के मद्देनजर ड्रॉफ्टमैन उन्हें खुद प्रमाणित नक्शे चयन करने में मदद के साथ-साथ अन्य सहायता प्रदान करेंगे। आवासीय नक्शों को 15 दिन में पास करने की अनिवार्यता है। इसके मद्देनजर प्राधिकरण के सॉफ्टवेयर में एक फिल्टर दिया जाएगा, ताकि 15 दिन में जिसके भी पास फाइल हो उसे अलर्ट का मैसेज चला जाए। मानचित्र सेल के सभी कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि हर हाल में निर्धारित समय सीमा में मानचित्र का निस्तारण किया जाए, ऐसा न करने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंसीधर तिवारी ने 4 जून के बाद दोबारा शमन कैंप शुरू करने के निर्देश दिए हैं। सभी सहायक अभियंताओं को प्रति माह 10-10 लाख रुपये की कंपाउंडिंग प्रत्येक सेक्टर में कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा प्राधिकरण के सभी 12 अनुभागों को उन्होंने पूरी तरह ऑनलाइन करने के लिए कहा है। अभी 7 अनुभाग जैसे नजूल, प्रॉपर्टी खरीद फरोख्त इत्यादि ऑनलाइन नहीं हैं, जिन्हें जल्द ऑनलाइन किया जाएगा। सुनवाई को भी पूरी तरह से ऑनलाइन किया जाएगा, ताकि लोगों को प्राधिकरण के चक्कर ना काटने पड़ें. अगले महीने से यह सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

Post navigation

अधिवक्ताओं का कार्यबहिष्कार मंगलवार से शुरू
नशे के आदि भाई ने दुसरे भाई को उतारा मौत के घाट

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

Mar 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Mar 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

Mar 2, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home