Skip to content
  • Fri. Apr 24th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

तमंचे के साथ वीडियो किया वायरल,पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

Byjansamvad bureau

May 27, 2024 #प्रसंग में

हल्द्वानी, 27 मई: इनदिनों  सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग तरह-तरह के पैंतरे आजमा रहे हैं। इसके लिए कुछ लोग असलहों के साथ भी वीडियो बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हल्द्वानी से सामने आया है। जहां सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए एक युवक ने अवैध तमंचे के साथ रील बनाकर अपलोड कर दिया। जिसके बाद उसका वीडियो वायरल भी हो गया, लेकिन यह वीडियो पुलिस की नजर में आ गई। जिस पर पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो और फोटो वायरल हो रहा था, जिसमें एक युवक अपने हाथ में तमंचा लेकर रील बनाता दिख रहा था। जिसका तत्काल संज्ञान लिया गया और युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवक का नाम दीपक अधिकारी है, जो प्रेमपुर लोसियाली का रहने वाला है। युवक के पास से रील में इस्तेमाल 315 बोर का अवैध तमंचा और एक कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी युवक के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Post navigation

भीषण अग्निकांड में छह मकान जलकर खाक,प्रशासन की टीम मौके पर पहुची
मलबे की चपेट में आने से पोकलैंड के साथ ऑपरेटर खाई में गिरा, मौत

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

मा0 मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  

Mar 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

Mar 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार–4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज

Mar 21, 2026 Jan Samvad Desk

You missed

उत्तराखंड

मा0 मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार–4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज

March 21, 2026 Jan Samvad Desk
उत्तराखंड

जनता दर्शन में गूंजे फर्जी प्रमाण पत्र, जमीन और ठगी के मामले; एडीएम ने जांच के दिए आदेश

March 16, 2026 Jan Samvad Desk

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home