Skip to content
  • Thu. Oct 22nd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

सेलाकुई में झोपडियों में लगाई गई थी आग, मुकदमा दर्जसीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

Byjansamvad bureau

May 9, 2024 #प्रसंग में

देहरादून, 8 मई: अपराध कितनी ही चालाकी से क्यों न किया जाये, उसका खुलासा आखिरकार हो ही जाता है। इसकी बानगी सेलाकुई क्षेत्र में सामने आयी है। जहां आग लगने के कारण 50-55 झोपड़ियंा जलकर खाक हो गयी थी। मामले की जब छानबीन एसएसपी देहरादून द्वारा करायी गयी तो सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि कार सवार कुछ लोगों द्वारा इस अग्निकांड को अंजाम दिया गया था। जिस पर पुलिस द्वारा अब मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।
विदित हो कि बीती 5 मई को सेलाकुई क्षेत्रान्तर्गत भाऊवाला सुन्दरवन के पास झुग्गी झोपडियों में आग लगने की घटना घटित हुई, जिसमें आग की चपेट में आने से लगभग 50 से 55 झुग्गी झोपडियां जलकर राख हो गयी थी। यह झुग्गी झोपडियां सुन्दरवन क्षेत्र में एक प्राईवेट प्लाट पर बनी हुई थीं, जहां 2 वर्ष पूर्व वर्ष 2022 में भी इसी प्रकार आग लगने की घटना हुई थी। जिसमें भी लगभग 40 से 45 झुग्गी झोपडियां जल गई थी। 2 वर्ष के अन्तराल में एक ही स्थान पर घटित इन दोनो घटनाओं पर संदिग्धता प्रतीत होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आग लगने के कारणों से जुडे सभी सम्भावित पहलुओं पर विस्तृत जांच के आदेश दिये गये। जिस पर पुलिस ने घटना स्थल व आस-पास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को चैक तो पुलिस को पता चला कि घटना से पूर्व झुग्गी झोपडियों के आस-पास एक संदिग्ध कार घूम रही थी। जो थोडे-थोडे अन्तराल पर 2 से 3 बार घटना स्थल के आस-पास आकर रूकी थी, इस दौरान कार की अगली सीट पर बैठे व्यक्ति ने कार से उतरकर पास की झोपडी के एक किनारे पर आग लगाये जाने की फुटेज पुलिस को प्राप्त हुई तथा इस कार के घटना स्थल से निकलते ही कार के पास बनी एक झोपडी ने अचानक आग पकड़ ली, जिसने आस-पास की अन्य झोपडियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना में जमीनी विवाद या अनाधिकृत कब्जा को खाली कराने की साजिश हो सकती है प्राप्त सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एसएसपी ने तत्काल संदिग्धों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत करने के आदेश दिये, जिस पर पुलिस ने थाना सेलाकुई पर अज्ञात के विरूद्ध धारा 436 भादवि का मुकदमा पंजीकृत किया है।

Post navigation

मानव जीवन आत्म विद्या के सेवन का सुअवसर है: आचार्य ममगाईं
कबाड़ी की दुकान में बम फटने से सात घायल

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay

You missed

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

21 से 26 अक्टूबर तक विभिन्न विकासखंडों में होंगे शिविर

October 15, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home