Skip to content
  • Mon. Jun 8th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

 खुलासाः पैसों के लेन-देन को लेकर दोस्त ने ईंट से किया था वार

Byjansamvad bureau

May 9, 2024 #हादसा

 देहरादून, 8 मई: सेलाकुई पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मृतक का दोस्त निकला। मामूली विवाद पर आरोपी ने मृतक के सिर पर ईंट से वारकर हत्या कर दी थी और शव को सेलाकुई क्षेत्र में एक खंडहर के अंदर छिपा दिया था।
पुलिस के अनुसार 4 मई को सूचना मिली कि सेलाकुई क्षेत्र के अंतर्गत खंडहर के अंदर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कामिल (पुत्र सलीम निवासी सिंहनी वाला सहसपुर) के रूप में की. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि युवक के सिर पर वार किया गया था, जिससे उसकी मौत हुई। इसके बाद मृतक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस ने बताया कि मृतक कामिल के परिजनों से पूछताछ में पता चला कि कामिल ई-रिक्शा चलाता था। घटना के दिन भी ई-रिक्शा लेकर काम पर गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा तत्काल घटना की जांच और हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए दिशा निर्देश दिए गए। जांच करते हुए पुलिस ने घटना स्थल और उसके आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। जांच में पुलिस को मृतक कामिल अपने ई-रिक्शा से अपने एक साथी इरशाद उर्फ मोनू के साथ जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने इरशाद की तलाश की तो पता चला कि घटना के बाद से मोनू घर से फरार है। पुलिस ने इरशाद की तलाश के लिए कई जगह दबिश दी। इसी दौरान पुलिस ने 9 मई को आरोपी इरशाद को धूलकोट के जंगल के पास से गिरफ्तार किया।
पूछताछ में मोनू ने बताया कि 4 मई को कामिल ने इरशाद को पुराना लेनदेन का हिसाब करने और नशा करने के लिए बुलाया था। दोनों ई-रिक्शा से घटनास्थल तक गए थे। जहां दोनों ने नशा किया. इस दौरान पैसों के हिसाब को लेकर उनका आपस में झगड़ा हो गया। तभी इरशाद ने कामिल के सिर पर ईंट से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद इरशाद ई-रिक्शा लेकर घटनास्थल से चला गया और थोड़ी दूरी पर ई-रिक्शा सड़क किनारे खड़ा कर और खून से सनी शर्ट को रिक्शा में ही छिपाकर फरार हो गया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल खून लगी ईंट और आरोपी के खून से सने कपड़े बरामद किए हैं।

Post navigation

किराए के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला भाई-बहन का शव
फटा बादल, मकानों में घुसा मलबा, मची तबाही

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

Jun 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

Jun 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

Jun 5, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

June 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

June 5, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home