Skip to content
  • Sun. Apr 26th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत ने किया मतदान

Byjansamvad bureau

Apr 19, 2024 #प्रसंग में

हरिद्वार, 19 अप्रैल: हरिद्वार लोकसभा सीट  में 20 लाख 35 हजार 726 मतदाता हैं। हरिद्वार सीट पर 14 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इस सीट पर भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को उम्मीदवार बनाया है। जबकि कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत को प्रत्याशी बनाया है। वीरेंद्र रावत ने मतदान के मौके पर रुड़की में मतदान किया।
हरिद्वार लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत ने पूजा अर्चना कर अपने बड़ों का आशीर्वाद लेकर रुड़की के बीएसएम कॉलेज में अपने मत का प्रयोग किया। इस दौरान वीरेंद्र रावत ने जनता से मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र में बहुत बड़ा पर्व है। मतदान न सिर्फ हमारा अधिकार है। बल्कि कर्तव्य भी है। सभी को वोट डालना चाहिए। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि सभी को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए और अपने इच्छा अनुसार अपने नेता को चुनें।
वहीं, संसदीय सीट प्रत्याशियों की बात की जाए तो बसपा की ओर से जमील अहमद कासमी चुनाव मैदान में हैं। इसके साथ ही खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा ने निर्दलीय ताल ठोकी है। यहां मुकाबला चतुष्कोणीय माना जा रहा है। इससे पहले भाजपा के रमेश पोखरियाल निशंक इस सीट से दो बार के लोकसभा सांसद रहे हैं। वर्तमान सांसद होने के बावजूद निशंक को इस बार भाजपा ने टिकट नहीं दिया है। जबकि 2019 में निशंक को हरिद्वार सीट पर कुल वोटों का 52 प्रतिशत वोट मिले थे।

Post navigation

 मसूरी कांग्रेस प्रत्याशी गुनसोला ने किया मतदान
पोलिंग बूथ के अंदर वीडियो बनाना युवक को पड़ा भारी, गिरफ्तार

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

मा0 मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  

Mar 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

Mar 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार–4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज

Mar 21, 2026 Jan Samvad Desk

You missed

उत्तराखंड

मा0 मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार–4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज

March 21, 2026 Jan Samvad Desk
उत्तराखंड

जनता दर्शन में गूंजे फर्जी प्रमाण पत्र, जमीन और ठगी के मामले; एडीएम ने जांच के दिए आदेश

March 16, 2026 Jan Samvad Desk

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home