Skip to content
  • Sun. Sep 20th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

कांग्रेस के प्रचार अभियान ने पकड़ी रफ़्तार

Byjansamvad bureau

Apr 4, 2024 #लोकसभा चुनाव 2024

देहरादून, 4 अप्रैल: आगामी 19 अप्रैल को प्रदेश की पांच लोकसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव अभियान के तहत कांग्रेस ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को प्रचार अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी चुनाव चिह्न के बैज विधिवत पहनाए और ग्राउंड लेबल तक हर कार्यकर्ता को बैज पहनाने का कार्यक्रम शुरू किया।
उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा को पार्टी चुनाव चिन्ह का बैज पहना कर अभियान का श्रीगणेश किया। पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने भी प्रदेश अध्यक्ष का बैज अलंकरण किया। तत्पश्चात सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बैज पहनाए गए।
मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने पार्टी नेताओं से आग्रह किया कि जनता से संवाद के समय हर कार्यकर्ता के सीने पार्टी का बैज दिखना चाहिए। यह बेशक चुनाव प्रचार का बहुत छोटा भाग है किंतु इससे न सिर्फ हमारा मनोबल बढ़ता है बल्कि जनता के बीच ठोस पहचान भी बनती है और सार्थक सन्देश जाता है। इसके साथ ही कांग्रेस ने डोर टु डोर संपर्क अभियान भी तेज कर दिया।
इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, महामंत्री नवीन जोशी, प्रवक्ता दीप बोहरा, मीडिया पैनलिस्ट मोहन काला, सचिव गीताराम जायसवाल, विकास नेगी ,मंजू त्रिपाठी,आदि अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।

Post navigation

उत्तराखंड में वामपंथी पार्टियां करेंगी पूरी ताकत के साथ इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों का समर्थन।
भाजपा के “पौड़ी” प्रत्याशी के होर्डिंग्स का अनुमति पत्र “टिहरी” से हुआ जारी

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

उत्तराखंड संयुक्त परिषद ने किया सीएम आवास का घेराव

Sep 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण, 21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 शिविर

Sep 18, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

Sep 18, 2026 rawat sanjay

You missed

उत्तराखंड

उत्तराखंड संयुक्त परिषद ने किया सीएम आवास का घेराव

September 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण, 21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 शिविर

September 18, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

September 18, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

September 16, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home