Skip to content
  • Thu. Jul 23rd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

प्रियंका गांधी की रैलियों के बाद बदलेगी प्रदेश में कांग्रेस की फ़िजा : राजीव महर्षि

Byjansamvad bureau

Apr 12, 2024 #लोकसभा चुनाव 2024

देहरादून,12 अप्रैल : उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने कहा कि कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी की शनिवार को होने वाली रैलियों के बाद कांग्रेस का चुनाव प्रचार अभियान अपनी गति पकड़ लेगा। उन्होंने दावा किया कि अभी तक कांग्रेस के पक्ष में चल रहा अंडर-करंट उन रैलियों के बाद सतह पर दिखने लगेगा। महर्षि ने कहा कि महंगाई बेरोजगारी से त्रस्त जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है और वह 19 अप्रैल को अपना फैसला ईवीएम के माध्यम से मशीनों में बंद कर देगी। 4 जून को जब ये मशीने खुलेगी तो चार सौ पार का राग अलापने वालों का नशा भी अपने आप उतर जायेगा।

कांग्रेस ने अपनी रीतियों -नीतियों को अपने घोषणा पत्र पर लिख कर जनता की अदालत में पेश कर दिया है जिस पर आम-जन अपना भरोसा जता रहे हैं वहीँ जुमलेबाजों की पार्टी में अभी भी मंथन चल रहा है : राजीव महर्षि

महर्षि ने कहा कि लोग आपसी भाईचारा और संबंधों की खातिर खुल कर नहीं बोल रहे हैं लेकिन आपसी बातचीत में अपने हृदय के उदगार व्यक्त करते हुए कांग्रेस की सफलता की कामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता अब बढ़ती बेरोजगारी बीच पहाड़ में नौकरी बेचने वाले हाकम सिंह, अंकिता भंडारी की जघन्य हत्या करने वालों को संरक्षण देने वालों को सबक सिखाने का मन बना चुकी हैं। कल रामनगर तथा रुड़की में प्रियंका गांधी की रैलियों के बाद सत्तारूढ़ दल को इसका अहसास होने लगेगा। उन्होंने कहा कि देश पिछले दस सालों में हुई दुर्दशा के चलते एक नई इबारत लिखने जा रहे हैं।

Post navigation

डुप्लीकेट रूफिंग शीट्स बेचने का गोदाम पकड़ा, मामला दर्ज
महिला से 13 लाख रुपए की ठगी करने वाला गिरफ्तार

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

Jul 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

Jul 14, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण :धरना स्थल पर राज्य आंदोलनकारी नवनीत गुसाईं को किया याद

Jul 13, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

July 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

July 14, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण :धरना स्थल पर राज्य आंदोलनकारी नवनीत गुसाईं को किया याद

July 13, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष नवनीत गुसाईं का आकस्मिक निधन

July 12, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home