Skip to content
  • Tue. Mar 10th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

 बंद कमरे से मिली महिला की सड़ी गली लाश,पति पर हत्या का शक

Byjansamvad bureau

Apr 10, 2024 #हतया

हल्द्वानी, 10 अप्रैल: हल्द्वानी से सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहां कई दिनों से कमरे में महिला की लाश पड़ी हुई थी। बुधवार  को जब महिला के कमरे में लोगों को अजीब सी बदबू आई तो उन्होंने मकान मालिक और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब अंदर जाकर देखा तो उनके भी होश उड़ गए। क्योंकि महिला की लाश बुरी तरह सड़ चुकी थी। महिला की हत्या का शक उसके पति पर जताया जा रहा है। जोकि पिछले कुछ समय से फरार बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार मूलरूप से रूद्रपुर की रहने वाली महिला आस्था उर्फ अफसाना बीते तीन सालों से नीलांचल कॉलोनी फेस 5 में गंगाराम मौर्य के घर में किराए पर रहती थी। महिला का पति महीने में कभी-कभार यहां आया करता था। बुधवार को महिला का शव संदिग्ध हालत में कमरे में पाया गया। बताया जा रहा है कि महिला के कमरे से जब बदबू आई तो मकान स्वामी ने मामले की सूचना टीपी नगर चैकी को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि कमरे में आस्था की लाश पड़ी हुई है। आस पड़ोस वालों से जानकारी करने पर पता चला कि अफसाना का पति आठ अप्रैल की रात को आया था। पड़ोसियों ने पुलिस को जो बताया कि उसके मुताबिक अफसाना का पति नशे चूर था और रात को ही वो अपनी दोनों बच्चियों को लेकर चला गया था। आस्था उर्फ अफसाना भी दो दिन तक कमरे से बाहर नहीं निकली। जब मकान मालिक मौर्य ने आस्था को फोन किया तो उसका फोन बंद आ रहा था। वहीं जब मकान मालिक बुधवार को आस्था से मिलने उसके कमरे की ओर गया तो उसे अजीब सी दुर्गंध आई। इसके बाद मौर्य ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
महिला के साथ रहने वाले व्यक्ति का नाम गौरव बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Post navigation

लापता छात्र का डेढ़ माह बाद गधेरे में मिला शव,घर में मचा कोहराम
ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष ने की अपने साथियों के साथ भाजपा में शामिल

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

Mar 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Mar 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

Mar 2, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home