Skip to content
  • Thu. Oct 22nd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

भारी मात्रा में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार

Byjansamvad bureau

April 6, 2024 #अपराध

अल्मोड़ा, 6 अप्रैल: लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री करने वाले तस्करों की धरपकड़ तेज कर दी है। इसी क्रम में अल्मोड़ा पुलिस ने धौलछीना में शराब का अवैध कारोगार करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
अल्मोड़ा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत सभी थानों के प्रभारियों को जिले में आपराधिक गतिविधियों और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए हैं। पुलिस को लगातार विभिन्न क्षेत्रों से शराब की अवैध तस्करी करने वालों की जानकारी मिल रही है। जिन पर पुलिस पैनी नजर रखे हुए है। इसी क्रम में धौलछीना पुलिस ने धौलछीना के डुंगरी तिराहे पर तलाशी अभियान चलाया। वहां से आने जाने वाले वाहनों समेत संदिग्ध लोगों की तलाशी ली।  तलाशी के दौरान डूंगरी तिराहे से कुछ दूरी पर डूंगरी की ओर शराब तस्कर डूंगरी गांव निवासी दीवान सिंह पुत्र कल्याण सिंह के कब्जे से पांच पेटी देशी शराब बरामद की है।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अभियुक्त दीवान सिंह को गिरफ्तार किया और धौलछीना थाने में उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार ने बताया कि तस्कर के कब्जे से पांच पेटी शराब और 19 हजार 125 रुपए बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि लगातार पुलिस का चेकिंग अभियान जारी रहेगा। आपराधिक गतिविधियों एवं मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री करने वाले लोगों को किसी भी हालत में बक्सा नहीं जाएगा।

Post navigation

दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
ग्रास रूट अवेयरनेस सोसायटी व एएसजी आई केयर ने आयोजित किया नेत्र जांच शिविर

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay

You missed

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

21 से 26 अक्टूबर तक विभिन्न विकासखंडों में होंगे शिविर

October 15, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home