Skip to content
  • Mon. Jun 8th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

भीख मंगवाने के लिए मासूम का अपहरण करने का आरोपी गिरफ्तार

Byjansamvad bureau

Apr 6, 2024 #जुर्म

हरिद्वार, 6 अप्रैल: भीख मंगवाने के उद्देश्य से एक तीन वर्षीय मासूम का अपहरण करने वाले एक शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से मासूम को बरामद कर उसे परिजनों की सुपुर्दगी में दिया गया है। साथ ही आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार बीते एक अपै्रल को उत्तर प्रदेश निवासी महेंद्र पुत्र यादराम द्वारा बेटे के मुंडन के दौरान उसकी 3 वर्षीय बेटी के कहीं चले जाने संबंधी शिकायत कोतवाली नगर पर दी गयी थी। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मासूम की तलाश शुरू कर दी गयी। शुरुआती दौर जांच के दौरान जब पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चैक किये तो उसमें बैग टांगे एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति बच्ची को अपने कंधे पर बैठाकर ले जाता हुआ दिखाई दिया। इस पर पुलिस ने उक्त संदिग्ध की पहचान के लिए धरातल पर प्रयास करने के साथ ही हरिद्वार पुलिस के सोशल मीडिया पेज का उपयोग कर जनसहयोग मांगा गया। लगातार की जा रही मेहनत में कामयाबी हासिल करते हुए पुलिस ने संदिग्ध आरोपी सुरेंद्र सिंह पुत्र वलीद निवासी ग्राम हाथी करौंदा जिला शामली को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अपहृत बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया । जिसे उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह बच्ची को भीख मांगने के उद्देश्य से अपहरण कर लाया था। बहरहाल पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

Post navigation

भाजपा ने धूमधाम से मनाया पार्टी का 44वां  स्थापना दिवस
दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

Jun 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

Jun 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

Jun 5, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

June 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

June 5, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home