Skip to content
  • Thu. Oct 22nd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

गहरी खाई में गिरी टाटा सूमो, 3 लोगों की मौत, 14 घायल

Byjansamvad bureau

March 31, 2024 #हादसा

टिहरी, 31 मार्च: रविवार सुबह जनपद के गजा तहसील में एक टाटा सूमो वाहन गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि, 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। जबकि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 टिहरी पुलिस के अनुसार टिहरी के गजा तहसील के डुवाकोटी के पास यह हादसा हुआ है। जहां एक टाटा सूमो अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि यह वाहन गजा से चंबा जा रहा था। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 14 लोग घायल हो गए।  जिन्हें खाई से रेस्क्यू कर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजा में भर्ती कराया गया। वाहन में 17 लोग सवार थे। गजा के तहसीलदार विनोद प्रसाद तिवारी ने बताया कि इस दुर्घटना में धर्मवीर असवाल (46) पुत्र कर्म सिंह निवासी ग्राम कठूड, रीतिका (20) निवासी ग्राम अमसारीगांव पुत्री दीपा सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि घायल जगवीर सिंह (42) पुत्र रतन सिंह निवासी थंयूल ने नरेंद्रनगर अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।  वहीं, दुर्घटना का कारण चालक की लापरवाही बताया जा रहा है। टाटा सुमो में नियमानुसार 10 सवारियां बैठाई जा सकती हैं, लेकिन इसमें चालक समेत 17 लोग बैठे थे। तहसीलदार तिवारी ने बताया कि पूछताछ में लोगों ने दुर्घटना का कारण वाहन की तेज रफ्तार बताया है। मृतकों की पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

Post navigation

देहरादून में कूड़े करकट को खुले में जलाने से हो रहा है पर्यावरण को नुकसान’
हरिद्वार प्रैस क्लब के अध्यक्ष बने वरिष्ठ पत्रकार अमित शर्मा

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay

You missed

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

21 से 26 अक्टूबर तक विभिन्न विकासखंडों में होंगे शिविर

October 15, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home