Skip to content
  • Fri. Apr 24th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

देहरादून में कूड़े करकट को खुले में जलाने से हो रहा है पर्यावरण को नुकसान’

Byjansamvad bureau

Mar 31, 2024 #प्रदूषण

देहरादून, 31 मार्च: प्रदेश की राजधानी देहरादून में कूड़ा करकट को खुले में जलाए जाने की आदत से बढ़ते वायु प्रदूषण से हो रही पर्यावरण के नुकसान को लेकर राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंतर्गत दून लाइब्रेरी में आयोजित संवाद में दून के जागरूक नागरिकों ने इसके लिए नगर निगम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड स्मार्ट सिटी को जिम्मेदार ठहराते हुए गहरा आक्रोश व्यक्त किया। वेस्ट वॉरियर्स संस्था, संयुक्त नागरिक संगठन एवं इंजीनियरिंग एक्स आदि संस्थाओं के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस प्रयास में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के राजेंद्र सिंह  ,नगर निगम के विजय प्रताप सिंह, डॉक्टर बी के एस संजय, ईको ग्रुप के आशीष गर्ग, वाडिया इंस्टीट्यूट के डॉक्टर टी एन जौहर पैनलिस्ट के रूप में भागीदारी का संचालन नवीन कुमार सडाना ने किया।
सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा पैनलिस्ट का निष्कर्ष था कि कूड़े करकट के समुचित निष्पादन के लिए जहां सरकारी विभागों की घोर लापरवाही जिम्मेदार है, वहां नागरिकों को भी अपनी जिम्मेदारी से बेरुखी इसका कारण है। जागरूक नागरिक तथा सरकारी विभाग दोनों मिलजुल कर दून से इस समस्या को पूरी तरीके से खत्म कर सकते हैं। इसके लिए सामाजिक संस्थाओं को आगे आना होगा।
वक्ताओं का सुझाव था कि मानव जाति, जीव जंतु, पशु पक्षियों के लिए बढ़ता प्रदूषण खतरे की निशानी है। राजधानी के सभी वार्डों में पार्षदों तथा सोसायटी आदि द्वारा सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर सार्वजनिक स्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, जिससे आमजन को उनकी जिम्मेदारियां का एहसास भी कराया जा सकेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित ब्रिगेडियर के जी बहल,चैधरी ओमवीर सिंह, देवेंद्र पाल मोंटी,अवधेश शर्मा, जगमोहन मेहंदीरता,पीसी नागिया, करिश्मा गुरुंग, पीके सैनी, सुशील त्यागी, ठाकुर शेर सिंह, डीसी शर्मा, एसपी चैहान, चंदन सिंह नेगी, एल मोहन लखेरा, पंकज भार्गव, राहुल सिंह, कुलदीप ललकार, डीके शर्मा, केएस कोहली, रुचि सिंह राव, डॉ राजेंद्र सिंह, महिपालसिंह कंडारी, नवीन थापा, सुंदर सिंह बिष्ट,अनीश, इशा, डॉ. रमागोयल,प्रगति सडाना,शर्मिला कपूर, श्याम सिंह रावत, राजेंद्र सिंह, तन्मय त्यागी, प्रमोद कुमार, जीएस जस्सल,विजय पवांर, शारदुल राणा,उपेंद्र दत्त,हेमलता शर्मा, करण सिंह बिष्ट,यशवीर आर्य, श्वेता राज तलवार, मुकेश नारायण शर्मा, विशंभरनाथ बजाज,पीएस चैहान, डॉ मुकुल शर्मा, गीता , जेपी ममंगाई, नितिन शाह, महेंद्र सिंह तोमर, चंद्रपाल सिंह, रविंद्र थपलियाल, सुमित थपलियाल, आदि शामिल थे।

Post navigation

महेश शर्मा ने छोड़ी कांग्रेस, ज्वाइन की बीजेपी, सूत्रधार बने महेन्द्र अधिकारी
गहरी खाई में गिरी टाटा सूमो, 3 लोगों की मौत, 14 घायल

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

मा0 मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  

Mar 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

Mar 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार–4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज

Mar 21, 2026 Jan Samvad Desk

You missed

उत्तराखंड

मा0 मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार–4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज

March 21, 2026 Jan Samvad Desk
उत्तराखंड

जनता दर्शन में गूंजे फर्जी प्रमाण पत्र, जमीन और ठगी के मामले; एडीएम ने जांच के दिए आदेश

March 16, 2026 Jan Samvad Desk

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home