Skip to content
  • Wed. Sep 9th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

उत्तराखंड में 3 रैलियां करेंगे पीएम मोदी, स्टार प्रचारक संभालेंगे मोर्चा

Byjansamvad bureau

Mar 21, 2024 #प्रसंग में

देहरादून, 21 मार्च: उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट पर भाजपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट पार्टी आलाकमान को भेज दी हैै। हाईकमान से स्वीकृति  के बाद जल्द ही उत्तराखंड लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की जाएगी। बताया जा रहा है कि उत्तराखण्ड में पीएम मोदी तीन रैलियां करेंगे।
उत्तराखंड में भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों के लिए तैयारी शुरू दी गई हैं।  प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए विशेष रथ देहरादून पहुंच चुका है। भाजपा का यह विशेष प्रचार वाहन अभी पार्टी मुख्यालय में खड़ा है। जल्द ही कुछ औपचारिकताओं के बाद भाजपा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तिथियों और स्थान की घोषणा करेगी। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री उत्तराखंड में तीन रैलियां कर सकते हैं। जिसके लिए बीजेपी प्लानिंग कर रही है। पीएम मोदी दो रैली गढ़वाल मंडल और एक कुमाऊं मंडल में कर सकते हैं। गढ़वाल में पीएम मोदी की रैली हरिद्वार और श्रीनगर में करवाने पर विचार किया जा रहा है। कुमाऊं में उधमसिंह नगर में इसकी योजना बनाई जा रही है। पीएम मोदी के अलावा लोकसभा चुनाव में पार्टी स्टार प्रचारकों को भी मैदान में उतारेगी। जिसके लिए पार्टी ने हाईकमान को नाम भेजे हैं।

Post navigation

सिलक्यारा में डिवाटरिंग की कवायद फिर शुरू
पकड़ा गया आतंकी, हैरिस फारूकी पिछले कई सालों से नहीं आया था दून: एसएसपी

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

Sep 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

Aug 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

Jul 19, 2026 jansamvad bureau

You missed

प्रसंग में

मोबाईल चलाते हो! औऱ विष्णु अटल को नहीं जानते ? भारत के इस गौरव को भी आज जान लो।

September 9, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

September 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

August 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

July 19, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home