Skip to content
  • Fri. Apr 24th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार,लाखों का माल बरामद

Byjansamvad bureau

Mar 17, 2024 #चोरी

देहरादून, 17 मार्च: बंद घर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से छह लाख की ज्वैलरी सहित अन्य सामान भी बरामद किया गया है।
  मिली जानकारी के अनुसार बीती 25 फरवरी को प्रदीप कुमार पुत्र स्व. विघाचन्द निवासी शिमला एन्क्लेव पूर्व सेवलाकला द्वारा कोतवाली पटेलनगर में तहरीर देकर बताया गया था कि 17 फरवरी को वह कुछ दिनों के लिये अपने परिवार सहित शादी मे अलीगढ गये थे, जब वापस आये तो देखा कि उनके घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था तथा घर का सारा सामान बिखरा पडा था। बताया कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर की अलमारी से लाखो रुपये की ज्वैलरी, नगदी व लैपटॉप आदि सामान चोरी कर लिया गया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गयी।
चोरोें की तलाश में जुटी पुलिस टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद एक सूचना के तहत घटना में शामिल दो लोगों को बीती रात तेलपुर चैक से आगे बडोवाला से गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से चोरी की गई छह लाख की ज्वैलरी व अन्य सामान बरामद हुआ। पूछताछ में उन्होने अपना नाम दिलशाद पुत्र शमशेर व फरमान उर्फ मोनू पुत्र मुनोवर निवासी मौहल्ला राजा दरवाजा कस्बा किला परिक्षितगढ, थाना परिक्षितगढ, जिला मेरठ, उत्तर प्रदेश बताया। बताया कि वह दोनो दिहाड़ी मजदूरी का काम करते हैं तथा उनके द्वारा जल्दी पैसा कमाने के लालच में घटना को अजांम दिया गया था। उनके द्वारा मजदूरी के काम पर आतेकृजाते समय लगभग 2 से 3 दिनों तक उक्त घर की रेकी की गयी थी तथा घर में किसी के मौजूद न होने की तसल्ली होने पर उनके द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था। बताया कि घटना के बाद पुलिस से पकडे जाने के डर से उनके द्वारा घटना में चोरी की गई ज्वैलरी व अन्य सामान को टीकृस्टेट के जंगलों में छिपा दिया गया था तथा आज वे उक्त ज्वैलरी व सामान को मेरठ ले जाकर बेचने की फिराक में थे, पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बहरहाल पुलिस ने उन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

Post navigation

पॉलिसी के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले तीन गिरफ्तार
राजनीतिक झटकाः वरिष्ठ कांग्रेसी नेता धन सिंह नेगी ने कांग्रेस छोड़ी

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

मा0 मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  

Mar 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

Mar 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार–4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज

Mar 21, 2026 Jan Samvad Desk

You missed

उत्तराखंड

मा0 मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार–4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज

March 21, 2026 Jan Samvad Desk
उत्तराखंड

जनता दर्शन में गूंजे फर्जी प्रमाण पत्र, जमीन और ठगी के मामले; एडीएम ने जांच के दिए आदेश

March 16, 2026 Jan Samvad Desk

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home