Skip to content
  • Tue. Mar 10th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

विदाई समारोह में अस्पताल के सैकड़ो कर्मचारियों ने लिया भाग

Byjansamvad bureau

Feb 29, 2024 #जिला चिकित्सालय

ऋषिकेष, 29 फरवरी: शांति प्रपंन शर्मा उप जिला चिकित्सालय, ऋषिकेश में आज वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी पूर्णिमा वाजपेई के विदाई समारोह में अस्पताल के सैकड़ो कर्मचारियों ने भाग लिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिला चिकित्सालय ऋषिकेश के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर पी के चंदोला द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया डॉक्टर चंदोला द्वारा सभी चिकित्सक ,नर्सिंग अधिकारी और कर्मचारियों को मरीज और जनता हित में सेवा भाव से सभी को एक परिवार की भांति मिलकर कार्य करने की अपील की गई, इस अवसर पर अस्पताल के सभी सँवर्ग के कर्मचारी उपस्थित रहे हैं आज के कार्यक्रम का संचालन हुकुम सिंह नेगी जी द्वारा किया गया कार्यक्रम में सभी कर्मचारियों ने वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी पूर्णिमा बाजपेई के कार्यों की सराहना की और सरकारी सेवा निवृत्ति के बाद उनके उज्जवल भविष्य की कामना की, कार्यक्रम में हरिकृष्ण बिजल्वाण नर्सिंग अधिकारी द्वारा वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी के कार्यों की सराहना करते हुए सभी नर्सिंग अधिकारियों और चिकित्सकों से सेवा भाव से जनता व मरीज हित में कार्य करने की अपील की गई और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से आम जनमानस को अवगत कराते हुए ऋषिकेश क्षेत्र के सभी मरीजों के शत प्रतिशत आयुष्मान कार्डों से इलाज करते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील भी आम जनमानस से की गई, नर्सिंग अधिकारी संगीता पुंडीर ने वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी पूर्णिमा वाजपेई जी के जीवन वृतांत पर प्रकाश डालते हुए उनके कार्यों को और 24 वर्ष 8 माह की सेवा को सबके सामने रखा और उनकी लंबी सेवा के लिए उनको शुभकामनाएं प्रेषित की, हेमलता रयाल और स्मिता बड़वाल ने भी अपने विचारो, कविता और गीतों द्वारा भावभीनी विदाई दी गईं, मंच का संचालन करते हुऐ हुकुम सिंह नेगी जी ने एसपीएस के सम्पूर्ण चिकित्सा परिवार की तरफ से सभी उपस्थित कर्मचारीयों का धन्यवाद प्रेषित किया और सफल कार्यक्रम की सब को बधाई भी प्रेषित की, आज के कार्यक्रम में डॉक्टर विकास घिल्डियाल, डॉक्टर राणा,डॉक्टर रामकुमार, मैट्रन विद्यावती खंडूरी, वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी निर्मला मैसी , दीपिका मरियम, विनीता जयमंगल,अनामिका सक्सेना, रेखा शर्मा, सुखदा तिवारी,रवि सिंह रावत, सुमन, बीना,स्वाति, संगीता पाल, रंजना रावत फार्मासिस्ट खत्री जी थलवाल जी, लैब टेक्नीशियन रामकिशोर चमोली, मनवाल जी, नेगी जी, तोपवाल जी, संदीप पाण्डेय जी एक्सरे से के सी भट्ट, मोहन लाल चमोली, फिजियोथेरीपिस्ट विकास धस्माना,इलेक्ट्रीशियन माधव कोठारी और महीपाल सिंह कृषली,नर्सिंग अधिकारी महासंघ के मीडिया प्रभारी, दिनेश चमोली आदि सैकड़ो की संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे

Post navigation

एसएसपी नैनीताल की टीम को मिली बड़ी कामयाबी
उत्तराखंड विधानसभा बैकडोर भर्ती घोटाला : हाईकोर्ट ने कहा “माननीयों” से हो सकती है रिकवरी

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

Mar 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Mar 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

Mar 2, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home