Skip to content
  • Mon. Jun 8th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

धामी कैबिनेट ने लिऐ 10 बड़े फैसले

Byjansamvad bureau

Feb 21, 2024 #धामी कैबिनेट

देहरादून, 21फ़रवरी : उत्तराखंड में आज धामी कैबिनेट की बैठक हुई है। ये बैठक सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक हुई है। बैठक में कई बड़े फैसले हुए है। बताया जा रहा है कि 26 फरवरी से विधानसभा बजट सत्र आहूत हो रहा है। आज बैठक में बजट  को मंजूरी देने के साथ ही कैबिनेट ने कई बड़े फैसले है। आइए जानते है क्या हुए फैसले..

1- कैबिनेट मीटिंग में वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट प्रस्ताव पर चर्चा की गई। इस बार उत्तराखंड विधानसभा में 90 हजार करोड़ का बजट पेश किया जाएगा। देहरादून विधानसभा में 26 फरवरी से एक मार्च तक बजट सत्र चलेगा।

2- सौंग और जमरानी बांध से पेयजल आपूर्ति के टेंडर को मंजूरी मिल गई है। बांध के कैचमेंट एरिया में बोरिंग पर प्रतिबंध लगाया गया है।
3- बाल श्रम, मानव तस्करी और जाली करेंसी जैसे अपराधों में अब गैंगस्टर एक्ट लगाया जाएगा।
4- एलटी संवर्ग के शिक्षकों कोे सेवाकाल में अंतर मंडलीय तबादलों का मौका मिलेगा।
5- शिक्षकों को यात्रा अवकाश देने का प्रस्ताव जल्द कैबिनेट मे लाने के निर्देश। पहले 7 दिन का प्रस्ताव था अब 4 दिन का प्रस्ताव बनाया जा रहा है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्यूंकि कनेक्टविटी बेहतर हुई है
6- बदरीनाथ और केदारनाथ अस्पताल में उपकरण खरीद को मंजूरी मिल गई है।
7- ऊर्जा विभाग का लेखा विवरण विधानसभा के पटल पर रखा जाएगा
8- आवास विभाग के रेरा के दो संसोधन हुए। आवास विभाग मे EWS बिल्डिंग बनाने के लिए सेन्ट्रल फंड मे 5 हजार वर्ग मीटर से कम वालों को भी अब पैसा जमा कराने का ऑप्शन होगा
9- सभी जनपदों मे शिक्षा विभाग द्वारा लैब ऑन व्हील चलाई जाएगी। इसमें अगस्य फाउंडेशन काम करेगा।
10- कला वर्ग के शिक्षक के लिए बीएड जरुरी होगा, संगीत के टीचर की नयमावली मे संसोधन अब 6 साल का कोर्स ही अप्लाई होगा

Post navigation

भू-कानून को लेकर अब कोटद्वार भी हुआ शंखनाद
उत्तराखंड भाषा संस्थान: मुख्यमंत्री ने प्रदान किये उत्तराखण्ड साहित्य गौरव सम्मान

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

Jun 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

Jun 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

Jun 5, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

June 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

June 5, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home