देहरादून, 17 दिसंबर: उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक सम्मेलन वर्ष (2023-25) एवं निर्वाचन कार्यक्रम चुनाव आज हर्रावाला स्थित विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

सम्मेलन के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति, प्रोफेसर अरुण कुमार त्रिपाठी व् विशिष्ट अतिथि परिसर निदेशक, प्रोफेसर राधा बल्लभ सती उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि द्वारा अपने संबोधन में कर्मचारियों की लंबित मांगों के समय से निस्तारण एवं विश्वविद्यालय को प्रगति के पद पर अग्रसर करने हेतु अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई,साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु संयुक्त संयोजक समिति के मुख्य संयोजक श्री चंद्र मोहन पैन्यूली एवं संयोजक समिति के सदस्य शैलेश सेमवाल,विवेक तिवारी, श्रीमती लक्ष्मी उनियाल, सुमित कुमार के कार्यों की प्रशंसा की गई। सम्मेलन में उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय महामंत्री प्रशांत मेहता एवं संगठन मंत्री विनोद कुमार द्वारा पर्यवेक्षकों की भूमिका निभाई गई। का णे

द्वितीय सत्र में निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर नंदकिशोर दधीचि, सह अध्यापक मुख्य परिसर, देहरादून द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया शुरू की गई। कर्मचारी संघ द्वारा सभी पदों पर आपसी सहमति बन जाने के कारण चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गया। जिसके बाद चुनाव अधिकारियों द्वारा निम्न निर्वाचित पदाधिकारी के नाम की घोषणा कर दी गई।
अध्यक्ष– ध्रुव प्रजापति, उपाध्यक्ष-सुमित कुमार, उपाध्यक्ष (महिला आरक्षित) श्रीमती लक्ष्मी उनियाल,सचिव– अजय कुमार उप सचिव– मोहित मनोचा व विजय चौहान, संगठन मंत्री– नितिन कुमार व विनोद कुमार, प्रचार मंत्री– दीपक कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष-अनिल नेगी, सह कोषाध्यक्ष शैलेश सेमवाल व कश्मीरी लाल तथा ऑडिटर पद पर चंदन सिंह ।

इसके अलावा चुनाव अधिकारी चंद्र मोहन पैन्यूली की संस्तुति पर कार्यकारी अध्यक्ष पद पर खीमा नन्द भट्ट व कार्यकारी उपाध्यक्ष पद पर जगजीत सिंह कैन्तुरा व छत्रपाल सिंह को मनोनीत किया गया।