उत्तरकाशी,30 ग्लोबल  मिशन सस्ंथा द्वारा श्रीकोट उत्तरकाशी  मे भजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  जिसमे उत्तराखंड  के प्रसिद्द  लोक गायक साहाब सिंह रमोला एवं कलाकारों ने अनेक सांस्कृतिक व भजन  प्रस्तुति दी। जिसमे रमोला के भजन बालेश्वर तेरी कृपा अपार , जय हो नन्दा जैसे अनेक भजन पर दर्शक मन्त्र मुग्द हो गये। कर्याक्रम मे मुख्या अतिथि के रूप मे  पूर्व राज्यामन्त्री  रामसुन्दर नौटियाल एंव पूर्व प्रदेश सयोंजक संस्कृति प्रकोष्ठ  भाजपा  दिगपाल रमोला जी द्वारा दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का विधिवत पूर्वक  शुभारंभ  किया गया। जिसमे अनेक गणमान्य ब्यक्ति एवं सामाजिक  कार्यकर्ता  उपस्थित  हुए।