समिति ने करी अधिकाधिक सहयोग की अपील
बैंक खाता संख्या- 108510028081 (देना बैंक) तथा
खाता संख्या- 61239174733 (स्टेट बैक ऑफ इंडिया)

देहरादून, 20 दिसंबर : श्री श्री बालाजी सेवा समिति विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी आगामी 25 दिसम्बर, 2022 को हिन्दू नेशनल इन्टर कॉलेज लक्ष्मण चौक देहरादून में 51 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न कराने जा रही है। ये सभी कन्यायें उत्तराखण्ड राज्य की हैं। इससे पहले समिति पिछले दस वर्षो में 199 निर्धन कन्याओं का विवाह सम्पन्न करा चुकी है।

उक्त जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल व सचिव मनोज खण्डेलवाल ने बताया कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम की सफलता के लिए आगामी 23 दिसम्बर को हिन्दू नेशनल इन्टर कॉलेज लक्ष्मण चौक देहरादून के मैदान विश्वविख्यात सुन्दरकांड पाठ मानस मर्मज्ञ कथा वाचक श्री अजय याज्ञनिक जी द्वारा संगीतमय सुन्दरकांड का पाठ व दूरदर्शन एवं ए.आई.आर. स्टेशन कलाकार सुश्री रेखा शर्मा व भजनोपदेशक प. बलराम शर्मा द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया है। सुन्दरकांड का पाठ सायं 3 बजे से प्रारम्भ हो कर प्रभुइच्छा तक चलता रहेगा।


सुश्री रेखा शर्मा व भजनोपदेशक प. बलराम शर्मा देर रात्रि तक भजनों की गंगा बहायेंगे । तत्पश्चात भोग प्रसाद एवं भण्डारा का आयोजन किया गया है। भजन संध्या का मुख्य आकर्षक फूलों का बंग्ला रहेगा जिसमें बालाजी का दरबार भव्य फूलों से सजाया जायेगा जिसमें खाडूश्याम, बांके बिहारी जी के दर्शन करेंगे।
श्री अग्रवाल ने बताया कि पिछले दस वर्षो में किये गये सामूहिक विवाह के कार्यक्रम महान दानदाताओं, धर्मप्रेमियों के अपार सहयोग की बदौलत ही सम्पन्न हो पाये। उन्होंने कहा कि समिति ‘‘कन्यादान महादान’’ और ‘‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ-बेटी बसाओ’’ के संकल्प को लेकर निरन्तर आगे बढ़ रही है। समिति का प्रयास है कि आगामी वर्षो में 108 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह सम्पन्न करवाया जाये। भविष्य में समिति सीनियर सीटिजनों, असहाय एवं वृद्धजनों की सेवा के लिए सद्भावना मिलन भवन के निर्माण के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है।

समिति ‘‘नर सेवा नारायण सेवा’’ में पूर्ण आस्था रखती और निर्धनजनों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहती है। हर रविवार को गौ सेवा व सीता रसोई के माध्यम से निर्धनों को भोजन प्रसाद आदि का वितरण करती आ रही है।
श्री अग्रवाल ने कन्यादान महादान के इस सामूहिक कार्यक्रम में आम जनता, धर्मप्रेमियों, दानदाताओं और शुभचिन्तकों से श्री श्री बालाजी सेवा समिति के देना बैंक खाता संख्या 108510028081 तथा स्टेट बैक ऑफ इंडिया के खाता संख्या 61239174733 पर अधिकाधिक सहयोग की अपील की है तथा सहयोग हेतु 9897019844, 9410558668, 972050809, 9760817108 नम्बरों पर सम्पर्क करने की जा सकती है।