देहरादून, 5 फरवरी : आम आदमी पार्टी से नाखुश होकर भूपेंद्र फरासी “आप” पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए। फरासी के कांग्रेस में आने और रायपुर क्षेत्र में मिल रहे समर्थन से कांग्रेस प्रत्याशी हीरा सिंह बिष्ट उत्साहित नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास की बात करती है परंतु यह कैसा विकास है जो कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। भाजपा की डबल इंजन सरकार पूरी तरह विफल हो गयी है। कांग्रेस पार्टी ही महंगाई से निजात दिला सकती है।

इस मौके पर हीरा सिंह बिष्ट, प्रभु लाल बहुगुणा, महेन्द्र सिंह नेगी, डा. आरपी रतूड़ी, सूरत सिंह नेगी, राकेश भट्ट, सत्या पोखरियाल, आशीष नौटियाल, आशा मनोरमा डोबरियाल, डा.प्रदीप जोशी, वीरेन्द्र पोखरियाल, महिपाल शाह,अजीत रावत, विकास शर्मा,पंकज क्षेत्री, सुमीत देवरानी उपस्थित रहे।

क्या बोल गए उत्तरखंड में राहुल गाँधी जानने के लिए नीचे क्लिक करें

https://jansamvadonline.com/poltics/country-needs-pm-not-king-rahul-gandhi/