दिल्ली/देहरादून 26 जनवरी : कांग्रेस आलाकमान ने बड़ा फैसला करते हुए ज्योति रौतेला को उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सरिता आर्य बीते दिनों कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हो गई थी.

https://jansamvadonline.com/poltics/uttarakhand-elections-bjp-released-second-list/

जिसके बाद से ही उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस के पद खाली चल रहा था जिसके बाद आज बुधवार देर शाम कांग्रेस आलाकमान ने बड़ा फैसला लेते हुए 5 महिलाओं को बड़ी ज़िम्मेदारी सोंपते हुए कमलेश रमन, अलका पाल, भागीरथी बिष्ट और आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। जिसके लिए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा पत्र भी जारी किया गया है।