देहरादून, 06 जनवरी : रायपुर विधानसभा सीट से मंडल समिति के पूर्व अध्यक्ष राजेश शर्मा ने भाजपा से टिकट की दावेदारी पेश की है। गुरुवार को वह अपने समर्थकों के साथ भाजपा महानगर कार्यालय पहुंचे, यहां महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट को अपना आवेदन सौंपा। उनके साथ तोपवन मंडल अध्यक्ष मनीष बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख इतवार सिंह रमोला, महानगर महामंत्री सतेंद्र नेगी, मंडल अध्यक्ष सुभाष यादव, दिनेश केमवाल, दीपक फरासी, सुरेंद्र नेगी, पूरण सिंह, गजेंद्र सिंह गुसाईं, सौरभ नौडियाल, सुनीता थापा, संगीता खन्ना, अर्चना थपलियाल, सरला थापा, मंजू शर्मा, रविंद्र रावत आदि मौजूद रहे।