देहरादून, 09-दिसम्बर : उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारीयों द्वारा हेलीकॉप्टर दुर्घटना मैं भारत माता के सपूतों जिसमे सेना प्रमुख CDS बिपिन रावत सहित सभी दिवंगत आत्माओं की शान्ति की प्रार्थना श्रद्धा सुमन अर्पित किये। उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच, स्वतंत्रता संग्राम सैनानी संगठन, संयुक्त नागरिक संगठन द्वारा सामूहिक रूप से भारत के प्रथम CDS सेना प्रमुख श्री बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत जी के साथ ही ब्रिगेडियर एल एस लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल एच्o सिंह, विंग कमांडर पीo एसo चौहान, स्क़वार्डन लीडर कारण सिंह, जेo डब्ल्यू ओo दास, जेo डब्ल्यू ओo प्रदीप आनंद, हवलदार सतपाल, नायक गुरुसेवक सिंह, नायक जितेंद्र, लांस नायक विवेक, लांस नायक एसo तेजा जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर ईश्वर से सभी की आत्मा की शान्ति के लिऐ प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि यह उत्तराखण्ड ही नहीं हमारे राष्ट्र को महत्वपूर्ण छति है। उनके जाने से से सभी को गहरा धक्का लगा है।हम इस छति की पूर्ति नहीं कर पाएंगे परन्तु देवभूमि के सपूत विश्व युद्ध से लेकर आज तक हमेशा ही अपनी जान पर खेलकर इस देश का नाम रोशन किया चीफ बिपिन रावत एक उचे पद पर होते हुए भी सामान्य व्यक्ति की भांति अपने घर गांव की मूलभूत बातो को सुनते समझते थे। इस दुःखद घटना से उत्तराखण्ड ही नहीं पूरा देश स्तब्ध है।

श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालो में अखिल गढ़वाल सभा के जयदीप सकलानी, अम्बुज शर्मा,जगमोहन सिंह नेगी, प्रदीप कुकरेती, रामलाल खंडूड़ी, सुशील त्यागी ,सुरेन्द्र सजवाण, पूरण सिंह लिंगवाल, केशव उनियाल, मुकेश नरायण शर्मा, राधा तिवारी, सुमित थापा, विनोद असवाल, प्रभात डन्डरियाल, दिनेश भण्डारी, सतपाल चौहान, प्रभा नैथानी, क्रान्ति कुकरेती, जगदीश पंत, आशा टम्टा, पुष्कर बहुगुणा, आरिफ वारसी व अखिल भारतीय उपभोक्ता समीति,सिख वेल्फेयर एशोसियेशन, सर्वधर्मसमभाव समिति,मैती, गवरमैनट पैशनरस संगठन आदि सामाजिक संस्थाओ के प्रतिनिधिगण भी शामिल रहे। कई संस्था के सदस्यों द्वारा भी दिवंगत आत्माओं को अपनी भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की जिसमे आचार्य विपिन जोशी, रावत, तनवीर सिंह, विशंभर नाथ बजाज, चंद्रभान नेगी, जगमोहन मेंदीरत्ता, गंगा दत्त सनवाल, अनंत आकाश, डॉ मुकुल शर्मा, मंजू त्रिपाठी, दिनेश जोशी, अमरजीत सिंह भाटिया, ज्योत्सना शर्मा, मुकेश त्यागी, आशा टम्टा, रमा गोयल, जसवीर सिंह रेनोत्रा, सत्य प्रकाश चौहान, अजय शर्मा, अनूप नौटियाल, लै. कर्नल बृजमोहन थापा, डॉ महेश भंडारी, कल्याण सिंह रावत, गुलिस्ता खानम, आरिफ खान, ब्रिगेडियर के.जी.बहल,गणेश कोटनाला आदि मौजूद रहे।