कल से उत्तराखंड में स्टार प्रचारकों का दौरा शुरू हो जायेगा कल यानि १ अप्रैल को पौड़ी जनपद के कोटद्वार में भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह सोमवार को जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत के लिए वोट मांगेंगे। यह जनसभा मालवीय उद्यान में दोपहर 1 बजे की जाएगी।
लोकसभा चुनाव को धार देने उतरेगी स्टार प्रचारकों की फ़ौज
प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों को जीतने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय स्टार प्रचारक उतरेंगे मैदान में
1 अप्रैल को राजनाथ सिंह की जनसभा कोटद्वार, अल्मोड़ा, और चमोली मे होगी।
3 अप्रैल को अमित शाह की रैली उत्तरकाशी, श्रीनगर, अल्मोड़ा, और हल्द्वानी मे होगी।
5 अप्रैल को देहरादून के परेड ग्राउंड में होगी मोदी की जनसभा।
7-8 अप्रैल को शाहनवाज हुसैन की सहसपुर, धर्मपुर, और डोईवाला मे प्रस्तावित है जनसभा।





