भाजपा सरकार की जनविरोधी नीति से आम जन त्रस्तः प्रीतम सिंह

-देहरादून, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री गोदावरी थापली के नेतृत्व में मसूरी विधान सभा के ग्रामीण क्षेत्रों के पंचायत प्रतिनिधियों सहित सैकड़ों महिलाओ ने कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मसूरी विधान सभा के सैकड़ों महिलाओ को कांग्रेस में शामिल किया।
इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि आज आम जन भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से त्रस्त है पेट्रोल डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही हैं घरेलू गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। मंहगाई चरम पर है खाद्य पदार्थो के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है। बेरोजगारी में प्रदेश सरकार ने देश भर में प्रथम स्थान पाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। भाजपा सरकार जनता को झूठे वायदों से बर्गलना चाहती है लेकिन प्रदेश की जनता भाजपा के प्रपंच को समझ चुकी है अब बहकावे में न आएगी। आज प्रदेश के हालत बद से बदतर हो चुके है । इसलिए कांग्रेस की ओर टकटकी लगाए हुए हैं। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री गोदावरी थापली ने कहा कि कांग्रेस के पक्ष में बेहतर माहौल है और जनता की कांग्रेस के प्रति आस्था बढ़ी है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के राहत शिविरों को हटाया जाना राजनीति से प्रेरितः प्रीतम सिंह

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने चमोली प्रशासन द्वारा युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लगाये गये राहत शिविरों को हटाये जाने के आदेश पर बयान जारी करते हुए कहा कि चमोली के रैणी क्षेत्र में आई दैवीय आपदा से पीडितों तथा प्रभावितों की सहायता के लिए सरकार को शिविर लगाना चाहिए था परन्तु सरकार द्वारा इस प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं की गई। अब जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अपने संसाधानों पर निःशुल्क सहायता शिविर लगाये गये हैं तो राज्य सरकार के दबाव में स्थानीय प्रशासन द्वारा इन राहत शिविरों को हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग इस आपदा से पीडित और प्रभावित हैं वे उत्तराखण्ड राज्य के ही नहीं विभिन्न राज्यों के हैं तथा बाहरी राज्यों से अपने जीवित या मृत परिजनों की खोज में आये लोगों के ठहरने, खाने-पीने आदि की कोई व्यवस्था स्थानीय प्रशासन द्वारा नहीं की गई है, उन्हें पूछने वाला भी कोई नहीं है तथा वे कडकडाती ठंड में खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं। जिलाधिकारी चमोली द्वारा जिस गुरूद्वारे में व्यवस्था की बात की जा रही है वह घटना स्थल से लगभग 10-12 कि.मी. की दूरी पर स्थित है तथा वहां आना-जाना भी काफी कठिन है।
प्रीतम सिंह ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी दैवीय आपदा के समय में राजनीति से ऊपर उठकर सभी को सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि घटना स्थल पर राहत एवं बचाय कार्य हेतु रेस्क्यू आॅपरेशन जारी है तथा लापता लोगों के परिजन अपने परिजनों के जीवन की आस लगाये वहां पर डटे हुए हैं उन लोगों की सेवा के लिए युवा कंाग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक सप्ताह से सेवाभाव से लगाये गये शिविर को स्थानीय प्रशासन द्वारा सरकार के दबाव में हटाया जाना चिन्ता का विषय है तथा यह भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों को बयां करता है। सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए इस प्रकार के हथकण्डे अपना रही है तथा इसके लिए प्रशासन का उपयोग कर रही है। प्रीतम सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि उन्होंने लगातार कडकडाती ठण्ड में बिना रूके पीडितों व प्रभावितों क सहायता की उसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं

सदस्यता ग्रहण करने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य बिलासपुर कांडली सुश्री नेहा थापा,ग्राम प्रधान घंगोड़ा श्रीमती दुर्गा राई, ग्राम प्रधान कां डली लव कुमार तमंग, उप प्रधान हरियावला खुर्द श्रीमती आशा क्षेत्री,विनीता खतरी, नीलम शर्मा,नंदा लिम्बु,कल्पना थापा, सपना कुंवर,उषा चैहान,गीता नेगी,शशि बिष्ट, रीना देवी,आशु थापा,अंजू, माया, मीना,सुशीला,पुष्पलता, सरला,लीला,सरू थापा, मंजू, बबीता,बिमला,राधा,नीरू, लिला, समेत सैकड़ों महिलाओ को कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कांग्रेस का पटका पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य कांत धस्माना, महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, महेश जोशी, विपुल नौटियाल, गोविंद पुंडीर, सुरेन्द्र रावत,अजय रावत आदि उपस्थित थे।

कांग्रेस पार्टी ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर