रुद्रपुर, पेट्रो पदार्थों के मूल्य में  वृद्धि के विरोध में आज कांग्रेस आईटी विभाग के प्रदेश महासचिव सुशील गाबा के नेतृत्व में जगतपुरा में एकत्रित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला दहन कर रोष व्यक्त किया।
  रोषित कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। श्री गाबा ने कहा कि आज डीजल के दामों नें अपना उच्चतम शिखर छू लिया है लेकिन केन्द्र व भाजपा दोनों  सरकारेें न तो टैक्स कम करने और न ही पेट्रोल-डीजल को जीएसटी में लाने को तैयार है। केन्द्र सरकार की नीतियों  से रूपये में रिकार्ड गिरावट आ रही है। जिस कारण मंहगाई और अधिक बढ़ जायेगी। मोदी सरकार की नीतिगत असफलताओं के कारण अर्थव्यवस्था पर संकट गहराता जा रहा है। इसी को देखते हुये रिजर्व बैंक तक नें भी ब्याज दरें बढ़ा दी है। भूपेन्द्र कुमार ने कहा कि डीजल मूल्य वृद्धि के कारण करोड़ो भारतीयों के जीवन पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। व्यापार में भारी मंदी आ गयी है। डीजल मूल्य वृद्धि से जनता मंहगाई की मार झेलने को विवश है। पुतला फूंकने वालों में मोनू निषाद,व्यापार मंडल अध्यक्षसंजय जुनेजा, युंका जिलाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला अंशू, आईटी विभाग प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ राज बेहड़, हरनाम सिंह नारंग, ममता रानी, सुनील आर्य,  नवकुमार साना, अशोक यादव, प्रदीप यादव, खगोपति विश्वास, गौतम घरामी, ईमरान सैफी, प्रेमपाल, प्रकाश शर्मा, ललित मोहन पाण्डेय, सुवरात मंडल, हरन मंडल, जावेद अख्तर, रिक्की कुमार, कमल प्रजापति, राजू बालू, मोनू प्रजापति, सुजीत मंडल, समप्रीत ग्रोवर, रजनीश सिंह सहित दर्जनों युवा शामिल थे।