देहरादून, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मोरी में आयोजित कार्यक्रम के बाद सड़क मार्ग से हनोल पहुंचे। जहां उन्होंने महासू देवता मंदिर में माथा टेका और पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की। इस दौरान उन्होंने जोशीमठ क्षेत्र में आई आपदा में मृत लोगों की आत्मा की शांति और लापता लोगों के सकुशल मिलने की प्रार्थना की। मंदिर समिति ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया। उसके उपरांत मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगी तहसील त्यूणी के लिए प्रस्थान किया।  इस दौरान उच्च शिक्षा, सहकारिता मंत्री डा. धनसिंह रावत, विधायक मुन्ना सिंह चैहान, जनजाति आयोग के अध्यक्ष मूरतराम शर्मा, जिलाधिकारी देहरादून आशीष श्रीवास्तव उपस्थित थे।

 

 तहसील त्यूणी  में उन्होंने क्या किया ? यहाँ देखें 

सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने किया त्यूणी महाविद्यालय के नए भवन का लोकार्पण