केन्द्र की जनविरोधी सरकार को उखाड़   
        फेंकने पर ही मिलेगी राहतः   प्रीतम सिंह

      देहरादून,देशभर में पेट्रोल डीजल व रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश के सभी जनपदों में केन्द्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया व केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया।
      राजधानी देहरादून में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व नेता प्रतिपक्ष डाॅ इंदिरा ह्दियेश के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय से जबरदस्त नारेबाजी करते हुए केन्द्र सरकार के खिलाफ जुलुस निकाला व राजपुर रोड होते हुए घंटाघर का चक्कर लगाकर वापस ऐस्लेहाॅल चैक पहुंचकर केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया। इससे पूर्व प्रातः बड़ी संख्या में कांग्रेस मुख्यालय में एकत्रित कांग्रेस नेताओं व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि 2014 में जब कच्चे तेल की कीमत कीमतों के करीब दोगुना थी तब भी पेट्रोल डीजल इतना मंहगा नहीं हुआ था जितना आज है। 
    उन्होंने कहा कि अगर कच्चे तेल की कीमतों की तुलना यूपीए सरकार की जमाने की कीमतों से करें तो साढे चार साल में मोदी सरकार ने देश की जनता को लूटने का काम किया है। उन्होने कहा कि इस प्रकार रसोई गैस की कीमतें यूपीए सरकार के समय से दोगुनी से ज्यादा हो गई हैं, प्रीतम सिंह ने कहा कि पूरे देश की जनता मंहगाई से त्राहीमाम-त्राहीमाम कर रही है। उन्होंने कहा कि अब इस मंहगाई छुटकारा पाने का एक ही रास्ता है कि 2019 में केन्द्र से मोदी सरकार को उखाड़ फेंका जाए। सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष डाॅ इंदिरा हृदयेश ने कहा मोदी जी को देश की जनता को जबाब देना चाहिए कि 100 दिन में मंहगाई कम करने के उनके वायदे का क्या हुआ। उन्होंने कहा कि साढे चार साल मोदी या तो विदेश दौरा करते रहे या चुनावी रैलियों को संबोधित करते रहे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।
      सभा संचालन प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने किया प्रदर्शनकारियों में विजयपाल सजवाण,राजकुमार, लालचंद शर्मा,पृथ्वीराज चौहान,गोदावरी थापली,संजय किशोर,गौरव चौधरी,विजय सारस्वत,एस0पी0सिंह, अजय सिंह,मथुरा दत्त जोशी, ताहिर अली,हरिकृष्ण भट्ट,गरिमा दसौनी,महेश जोशी,राजेश पाण्डे, त्रिलोक सजवाण जगदीश धीमान,अशोक वर्मा,प्रमोद कुमार सिंह,ललित भद्री, परीणीता बडोनी, विजयेश नवानी,आशीष उनियाल, प्रदीप जोशी, जोत सिंह नेगी ,वेद प्रकाश शर्मा, विरेन्द्र पोखरियाल,सतेन्द्र भंडारी,अखिलेश उनियाल,राजेश चमोली, विजय प्रताप मल्ल,अर्जुन सोनकर,आनंद त्यागी,अशोका कोहली, चरणजीत कौशल,दीप बोरा,आजाद अली,दीप चैहान, साब सिंह सज्वाण,कमलेश रमन,सुमित्रा ध्यानी,शान्ति रावत, हरी प्रकाश शर्मा,,मोहन काला,आनंद सिह पुण्डीर,विनय सारस्वत,अमरजीत सिंह,गिरीश पुनेड़ा,दीवान सिंह तोमर, किशन प्रताप शर्मा, अरूण कुमार सिंह, सरदार सिंह,राजवीर सिंह राणा,चतर सिंह रावत,अमर सिंह चौहान,भरत शर्मा,देवेन्द्र सती, पूनम कण्डारी,मंजु तोमर,कांता क्षेत्री, भूपेन्द्र नेगी, सौरभ मंमगाई, इशिता सेढ़ा बीना बिष्ट, संगीता रावत,अनुराधा तिवारी,अनुप पासी, सवित्री थापा,अनुराग मित्तल,अरूण उनियाल आदर्श सूद, नेमचन्द,निहाल सिंह आदि उपस्थित थे।