देहरादून,भारतीय जनता पार्टी उत्तराखण्ड प्रदेश कार्यालय पर आज दो महत्वपूर्ण बैठकें सम्पन्न हुई। पहली बैठक जो गढ़वाल के पार्टी विस्तारकों की थी, की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने की। बैठक में प्रदेश महामंत्री ‘‘संगठन’’ संजय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष व विस्तारक योजना के प्रदेश संयोजक  राजू भण्डारी व गढ़वाल विस्ताकर योजना के प्रभारी राकेश गिरी उपस्थित थे।

दूसरी बैठक जो पाँचों लोकसभा के प्रभारियों व सह प्रभारियों की थी की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने की, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत भी उपस्थित रहे। आज प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री द्वारा काॅल सैंटर का उद्घाटन भी किया गया। पहली बैठक जो विधानसभा विस्तारकों की थी, का शुभारम्भ प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार व उपाध्यक्ष राजू भण्डारी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। अपने उद्घाटन संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने कहा कि हमें बूथ सम्पर्क महाभियान को बूथ स्तर तक मजबूत करते हुये शक्तिकेन्द्रों के माध्यम से आने वाले चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाना है। प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार ने कहा कि बूथ समिति के गठन के साथ बूथ ग्रेडिंग, बूथ पर होने वाले 6 कार्यक्रमों व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुनने की व्यवस्था सत्त रूप से की जानी है। इसके साथ ही पांच व्हट्अप ग्रुप, पांच मोटरसाईकिल सूची, प्रत्येक बूथ पर चार बूथ को जीवित रखने वाले कार्यकर्ताओं की रचना भी करनी है। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष व विस्तारक योजना के प्रमुख राजू भण्डारी ने बूथों पर होने वाले कार्यक्रमों की योजना व उनके कार्यान्वयन की रूप रेखा विस्तारकों के समख रखी, साथ ही कार्य विस्तार हेतु महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर प्रकाश डाला। बैठक में बूथ महासम्पर्क अभियान की समीक्षा की गई और उसके कार्यान्वयन की योजना बनाई गई। इस बैठक का संचालन गढ़वाल मण्डल विस्ताकर प्रमुख श्री राकेश गिरी ने किया। 

दूसरी बैठक में लोकसभा प्रभारियों व सह प्रभारियों से उनके क्षेत्रों के संबन्ध में जानकारी प्राप्त की गई। प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय भट्ट ने लोकसभा चुनाव की तैयारी के सम्बन्ध में प्रभारियों व सह प्रभारियों का मार्गदर्शन करते हुये कहा कि लोकसभा चुनाव में विजय के लिये संगठन द्वारा बूथ स्तर तक कार्ययोजना के निर्माण के साथ साथ उसके कार्यान्वयन व अनुश्रवण पर भी ध्यान देना होगा। उन्होनें कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे कार्य अपने आप में ऐतिहासिक हैं और हमें उन्हें भी जन जन तक पहुुंचाना है। साथ ही विपक्ष के अनर्गल आरोपों का भी मजबूती से उत्तर देना है। 

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र रावत जो ढाई घण्टे से अधिक समय तक चली बैठक में उपस्थित रहे, ने लोकसभा प्रभारियों व सह प्रभारियों को संबोधित करते हुये कहा कि राज्य में हमें एक बार फिर पांचों लोकसभा सीटें जीतनी है, इसके लिये हमें हर परिवार और हर वोटर तक पहुंचते हुये उन्हें प्रधानमंत्री का संदेश देने है तथा केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं की जानकारी पहुंचानी है। श्री रावत ने कहा कि प्रत्येक कार्य की प्रगति का अनुश्रवण करना भी आवश्यक है। उन्होनें बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रदेश महामंत्री संगठन श्री संजय कुमार ने बैठक का संचालन किया। बैठक के अन्त में विद्याभारती उत्तराखण्ड के पूर्व अध्यक्ष हीरा वल्लभ शास्त्री एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता के पिताजी सुरेन्द्र कुमार के आकस्मिक निधन पर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट एवं मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश कार्यालय पर काॅल सैंटर का उद्घाटन किया। यह काॅल सैंटर संगठनात्मक गतिविधियों की दृष्टि से तैयार किया गया है जिससे पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं से सम्पर्क हो सकेगा। प्रदेश महामंत्री संगठन श्री संजय कुमार ने काॅल सैंटर की गतिविधियों के बारे में प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, प्रदेश महामंत्री नरेश बसंल, विधायक खजान दास, विधायक राजकुमार ठुकराल, विधायक विनोद कण्डारी, मयंक गुप्ता, नरेन्द्र मानस, प्रदेश मीडिया प्रभारी डाॅ॰ देवेन्द्र भसीन, सह मीडिया प्रभारी बलजीत सोनी, प्रदेश मंत्री कुलदीप कुमार, राजेन्द्र अन्थवाल आदि भी उपस्थित रहे।