रुड़की, कांग्रेस मजदूर संगठन इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश सुंदरियाल ने अपने समर्थको के साथ आज रुड़की उप कारागार में चल रहे भ्रष्टाचार को लेकर धरना प्रदर्शन किया। रुड़की जेलर पर गंभीर आरोप लगाकर जेलर जेपी दिर्वेदी का पुतला दहन करते हुए जल्द से जल्द जेलर को सस्पेंड करने की मांग की।

    शनिवार की सुबह इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ उप कारागार पहंुचे जहां उन्होंने धरना प्रदर्शन करते हुए जेल के जेलर पर तानाशाही दिखाने और भष्ट्राचार करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था की रुड़की जेल के हालात बहुत ज्यादा खराब है यहां पर कैदियों के साथ अमानवीय सलूक किया जा रहा है कैदियों को सही तरह से खाना नही मिल रहा है चाय में दूध तक नही होता है कैदियों से पैसे लिए जा रहे है उनका शोषण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनसे एक कैदी ने बाहर आकर यह जानकारी दी है, इसीलिए भाजपा सरकार और रुड़की जेलर के खिलाफ आज हमे धरने पर बैठना पड़ा है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि इस जेलर को जल्द ही सस्पेंड किया जाए और इसकी जांच बेठाई जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही जेलर के खिलाफ कोई कार्रवाई नही की जाती तो उन्हें उग्र आन्दोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस दौरान कांग्रेस मजदूर इंटक के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जेलर व भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जेलर का पुतला भी दहन किया। इस मौके पर मोनू शर्मा, राहुल सोनकर, रविन्द्र बिरला, प्रदीप आहुजा, श्रवण गोस्वामी, मुमताज अब्बास नकवी आदि मौजूद रहे।