हरिद्वार, श्री ब्राह्मण सभा व शिव व्यापार मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर भगवान शिव का रूद्राभिषेक कर सैनिकों की दीघार्यू की कामना की गयी। भारतीय सेना को बल बुद्धि, राष्ट्र रक्षा के लिए सभी ने मिलजुल कर प्रार्थनाएं की। श्री ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने शिवमूर्ति चैराहे पर विधि विधान के साथ देवाधिदेव महादेव शिव की पूजा अर्चना एवं अभिषेक करते हुए कहा कि भारत के वीर सैनिकों को बल व ताकत पूरी दुनिया में यश प्राप्त होने के निमित यह रूद्राभिषेक किया गया।
महाशिवरात्रि पर प्रसाद वितरण करते हुए।
भविष्य में कोई भी आतंकवादी घटनाएं हमारे देश में ना हो। देश की सेना सुरक्षित रहे। पुलवामा में आतंकी हमले में मारे गए वीर शहीदों की आत्मशांति के लिए भी प्रार्थनाएं की गयी। ब्राह्मण सभा के द्वारा पांच सौ किलो की खीर प्रसाद बनाकर राहगीरों को वितरित किया गया। व्यापारी मुकेश कुमार व सतीश कुमार ने बताया कि कई वर्षो से भगवान शिव का रूद्राभिषेक का आयोजन व्यापारियों द्वारा किया जाता रहा है। राष्ट्र कल्याण व उत्तराखण्ड की समृद्धि की कामना को लेकर भगवान भोले से व्यापारियों द्वारा सच्चे मन से प्रार्थनाएं भी की जाती हैं। उन्होंने कहा कि भगवान शिव का रूद्राभिषेक करने से परिवारों में सुख समृद्धि का वास होता है। कष्टों से मुक्ति पानी है तो भगवान शिव की पूजा अर्चना सच्चे मन से करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने धर्म के प्रति लगाव होना चाहिए। धार्मिक अनुष्ठानों से धर्म की महत्ता का पता चलता है। मनुष्य कल्याण में सभी को मिल जुल कर प्रयास करने चाहिए।
       कब खुलेंगे केदारनाथ के कपाट जानने के लिए यहाँ क्लिक करें 
 रूद्राभिषेक व पूजा अर्चना में भाग लेने वालों में रोशन पाण्डेय, राकेश, संजय, जोनी, सतीश, मोहन सिंह, अनिल अग्रवाल, अमित, पार्षद राजीव भार्गव आदि शामिल रहे।