naaptol_fraud_scam_loot
naaptol_fraud_scam_loot

देहरादून, राजधानी दून में एक व्यक्ति को ऑनलाइन खरीददारी करना महंगा पड़ गया। ताजा मामला नेहरू कॉलोनी का है। जहां एक व्यक्ति ने नापतौल कंपनी से ऑनलाइन डिनर सेट खरीदने के लिए 2 रुपये वाली लिंक पर क्लिक कर दिया। प्रक्रिया पूरी करते ही पीड़ित के खाते से दो लाख रुपये उड़ गए। जिसके बाद पीड़ित ने आनन-फानन में साइबर क्राइम पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के अनुसार नेहरू कॉलोनी निवासी अमित कुमार ने फेक नापतौल कंपनी के माध्यम से ऑनलाइन डिनर सेट मंगाया था। जिसमें कंपनी के लिंक में 2 रुपये पेमेंट का लिंक आया था। जिस पर कंपनी की ओर से उसे लिंक को एक्सेप्ट करने के लिए कहा गया। जैसे ही अमित ने लिंक एक्सेप्ट करने के बाद ओटीपी कंपनी को दी। उसके बाद उसके खाते से दो लाख रुपये निकल गए। जिसे देख उसके होश उड़ गए। वहीं, पीड़ित अमित ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम को दी। जहां जांच करने के बाद साइबर पुलिस ने केस थाना नेहरू कॉलोनी में ट्रांसफर कर दिया है। थाना नेहरू कॉलोनी प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि साइबर पुलिस से थाने में अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। साथ ही पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

https://jansamvadonline.com/bhrashtaachaar/social-welfare-department-scholarship-scam-of-crores/