Skip to content
  • Thu. Oct 22nd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

प्रतिबंधित कांजल काठ की लकड़ी के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

Byjansamvad bureau

March 1, 2024 #जुर्म

उत्तरकाशी,1 मार्च: प्रतिबन्धित कांजल काठ लकड़ी की तस्करी मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने शुक्रवार सुबह दो तस्करों को 246 नग कांजल काठ की लकड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से तस्करी में प्रयुक्त एक कार भी बरामद की गयी है। पुलिस द्वारा वन तस्करोें पर पिछले दो दिनों में यह दूसरी कार्यवाही की गयी है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुुबह थाना धरासू पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ वन तस्कर वन सम्पदा की तस्करी हेतू आने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी। इस दौरान नगुण बैरियर पर एक संदिग्ध कार आती हुई दिखायी दी। पुलिस ने उसे रूकने का इशारा किया तो कार चालक साथी सहित भागने का प्रयास करने लगा। इस पर उन्हे घेर कर रोका गया। कार की तलाशी के दौरा उसमें रखी 246 गुटके कांजल-काठ की लकड़ी बरामद की गयी है। पूछताछ में उन्होने अपना नाम नौशाद पुत्र अकबर निवासी कैलाश बिहार वेहट रोड कोतवाली देहान, सहारपुर उत्तरप्रदेश व देव बहादुर पुत्र डबला लामा निवासी तिब्बती कॉलोनी क्लेमनटाउन देहरादून मूल निवासी दीगां थाना धारापुरी हुमला नेपाल बताया। बताया कि वह बरामद लकड़ी को राड़ी टाप के जंगलों से काटकर उसे सहारनपुर बेचने जा रहे थे। पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है। बरामद लकड़ी की कीमत करीब 25 लाख रूपये बतायी जा रही है।

Post navigation

स्कूल प्रबंधन की लापरवाही से दो छात्राओं की बोर्ड परीक्षा छूटी
जिला निर्वाचन एवं जिलाधिकारी के निर्देशन पर चला मतदान जागरूता अभियान

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay

You missed

21 से 26 अक्टूबर तक विभिन्न विकासखंडों में होंगे शिविर

October 15, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home