Skip to content
  • Mon. Jun 8th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण : विधायक प्रतापनगर विक्रम नेगी अपना नैतिक समर्थन देने पहुंचे शहीद स्मारक

Byjansamvad bureau

Aug 14, 2024 #10% क्षैतिज आरक्षण

देहरादून, 14 अगस्त: उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त मंच ने राज्य आंदोलनकारियों को राज्याधीन सेवाओं में 10 % क्षैतिज आरक्षण और चिन्हीकरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण की माँग को लेकर जारी अनिश्चितकालीन आंदोलन के क्रम में धरना आज चौदहवें दिन व क्रमिक अनशन चौथे दिन भी जारी रहा।

आज अपना नैतिक समर्थन देने धरना स्थल पहुंचे विधायक प्रताप नगर विक्रम नेगी ने कहा कि आज तक राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान में जो भी योजना बनी वह कांग्रेस के शासन में ही बनी हैं,भाजपा सरकार को सिर्फ़ जुमलेबाजी में ही महारत हासिल है।उन्होंने कहा यह सरकार जब अपने ही विधायकों की सुनने को राजी नहीं तो हमारी क्या बिसात, फ़िर भी इस मुद्दे पर उनसे जो बन पड़ेगा वह करेंगे। सँयुक्त मंच के सह संयोजक ने बताया कि कल 15 अगस्त के शुभ अवसर पर सुबह 8 बजे शहीद स्मारक पर अपने शहीदों को याद करते हुऐ ध्वजारोहण किया जायेगा। जिसमें सभी आंदोलनकारी साथी सादर आमंत्रित हैं।

आज के क्रमिक अनशन पर थराली के जगदीश पन्त, श्रीमती पुष्पा नेगी और पुष्पा खत्री बैठे।
 आज धरने पर खुशपाल सिंह परमार,केशव उनियाल,नत्थी सिंह रावत,शिवराज सिंह रावत,माया डिमरी,पुष्पलता सिलमाणा,नरेंद्र ध्यानी, सुधीर नारायण शर्मा, दुर्गा बहादुर क्षेत्री, प्रभा असवाल,सरोजिनी थपलियाल,रेनु नेगी,शेर सिंह रावत,विजयपाल सिंह राणा,आशीष उनियाल,विजय प्रताप मल्ल(मल्ला),अम्बुज शर्मा,विक्रम गुसाईं आदि उपस्थित रहे।

क्या हुआ इससे पहले जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

राज्य आंदोलनकारीयों ने शुरू किया आंदोलन का दूसरा चरण

Post navigation

राज्य आंदोलनकारीयों ने शुरू किया आंदोलन का दूसरा चरण
शहीदों के सम्मान में आयोजित किए गए ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

Jun 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

Jun 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

Jun 5, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

June 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

June 5, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home