Skip to content
  • Wed. Jun 10th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

नशे के आदि भाई ने दुसरे भाई को उतारा मौत के घाट

Byjansamvad bureau

May 30, 2024 #प्रसंग में

काशीपुर, 30 मई: नशे के आदी युवक और उसके परिजनों के बीच पैसे को लेकर विवाद हो गया है। विवाद में एक भाई ने दूसरे भाई पर ईंट से हमला करके उसे मौत के घाट उतार दिया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी भाई की तलाश शुरू की। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपनी मां से 5000 रुपए मांगे थे। मां के पास न होने के कारण उसने पैसे देने से मना कर दिया, जिससे आरोपी ने अपनी मां और भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी।
  काशीपुर के कटोराताल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पक्ककोट निवासी दयावती के पांच बेटे और एक बेटी, जिनमें से दो बेटों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में राम सागर, श्याम सागर और सूरज सागर तीन पुत्र हैं। राम और श्याम दोनों नशे के आदी हैं और कोई काम नहीं करते हैं। बीती रात्रि 24 वर्षीय श्याम अपनी मां दयावती से ₹5000 मांग रहा था। दयावती के पास पैसे ना होने का कारण, जब उसने पैसे देने से मना कर दिया।
पैसे न मिलने पर श्याम ने अपनी मां दयावती और भाई राम के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान श्याम ने अपने जुड़वा भाई राम के सिर पर ईंट से प्रहार कर दिया, जिससे राम गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में राम को उसका भाई सूरज और अन्य परिजन राजकीय चिकित्सालय लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बहरहाल मामले में पुलिस आरोपी भाई की गिरफ्तारी में जुट गई है।

Post navigation

भवन के नक्शे पास कराने में नहीं होगी असुविधा, एमडीडीए में बनेगी हेल्प डेस्क
पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय पहुंचे उपराष्ट्रपति

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

Jun 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

Jun 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

Jun 5, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

June 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

June 5, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home