Skip to content
  • Wed. May 14th, 2025
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

गौवंश सुरक्षा के लिए सख्त से सख्त कानून बनाए सरकारःसादाब

Byjansamvad bureau

Apr 6, 2025 #प्रसंग में

देहरादून 6 अप्रैल:राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी के उत्तराखंड उत्तर प्रदेश के प्रभारी शादाब ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में गौ वध के मामले लगातार सामने आ रहे है। उससे प्रतीत होता है कि प्रदेश में गौ तस्करों के हौसले बुलंद है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को चाहिए कि वे गौवंश सुरक्षा के लिए सख्त से सख्त कानून बनाए। जिससे कि कोई भी गौ तस्करी करने की हिम्मत न जुटा पाए। सादाब ने मुख्यमंत्रियों से लेकर जिले के विधायक व उच्च अधिकारियो गौवंश की सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा कि खुद सरकार सरकारी मशीनरी गौवंश की सुरक्षा मंे विफल साबित हो रही है। जिसके चलते प्रदेश की राजधानी देहरादून में ही गोवंश आवारा भटक रहे हैं, जिसको कई घटनाएं भी हो चुकी हैं। साथ ही इन दिनों आवारा घूमने वाला गौवंश गौतस्करों के निशाने पर है। ऐसा एक मामला हाल ही में विकासनगर क्षेत्र में सामने आ चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी प्रदेश में गौवंश तस्करी चरम पर है। जिसपर सख्त कानून बनाकर ही लगाम लगाया जा सकता है। सादाब ने कहा कि खुले में पड़े करकट में पॉलिथीन खाकर कई गौ वंश मौत  का शिकार भी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में बैलांे का काम ट्रैक्टरों  ने ले लिया है। जिसके चलते अब गांय के बछड़ा पेदा होते ही लोग उसे सड़कों पर आवार छोड़ रहे है। या तो बछड़ों को बेच दिया जाता है। ऐसे हालातों में गौवंश की सुरक्षा चुनौती बनकर रह गया है। शादाब ने शासन प्रशासन से गौवंश की सुरक्षा के लिए ठोस उपाए करने की मांग की है।

Post navigation

कॉलेज प्रशासन से खफा छात्रों ने प्राचार्य कक्ष में की तालाबंदी
बाइक सहित खाई में गिरे युवक का शव बरामद

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

घोड़े-खच्चरों की बीमारी ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी

May 9, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

आपका मन तय नहीं कर सकता कि ऑपरेशन सर्जरी होंगी या नहीं : डीएम

May 8, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

 केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर धोडे-खच्चरों के संचालन पर रोक जारी

May 8, 2025 jansamvad bureau

You missed

प्रसंग में

सिंदूरी रंग में रंगा बाजारू युद्ध

May 11, 2025 jansamvad bureau
प्रसंग में

शांति का कोई विकल्प नहीं

May 9, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

घोड़े-खच्चरों की बीमारी ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी

May 9, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

आपका मन तय नहीं कर सकता कि ऑपरेशन सर्जरी होंगी या नहीं : डीएम

May 8, 2025 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home